अमरोहा, मार्च 28 -- भाजपा की प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने स्थानीय ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही विधानसभा क्षेत्र में भी कराए विकास कार्यों को गिनाया। दावा किया कि बिना भेदभाव हर वर्ग का विकास किया जा रहा है। विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के गांव चचौरा में 132 केवीए का बिजलीघर बनवाया गया है। अब क्षेत्र में भरपूर बिजली मिल रही है। रहरा में थाने व अग्निशमन केंद्र का निर्माण कराया गया है। गांव रखेड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया है। गांव करनपुर माफी में तहसील का नया भवन बनवाया गया है। उझारी के नजदीक सौंहत गांव में आश्रम पद्धति विद्यालय का निर्माण कराया गया है। गांव-गांव सड़कों का जाल बिछाया गया है। गुरैठा के नंदी विहार व ब्रह्माबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.