देवरिया, मार्च 26 -- देवरिया, हिंदुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के आठ वर्ष पूरे होने पर राजकीय इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय विकास उत्सव का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने किया। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि के साथ डीएम, एसपी और विधायकों ने विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जीआईसी परिसर में विकास कार्यों पर केंद्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि विजय बहादुर पाठक ने फीता काटकर किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति का अवलोकन किया तथा विकास कार्यों की सराहना की। प्रदर्शनी में आठ वर्ष के दौरान जनपद में हुए विकास कार्यों को तस्वीरों के माध्यम से दर्शाया गया है। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.