पाकुड़, फरवरी 16 -- पाकुड़िया। एसं झारखंड प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के राजू को झारखंड कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त करने पर झारखंड की धरती पर उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत है। प्रदेश सचिव ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने काफी सोच विचार कर संगठन के वरिष्ठ सिपाही और जुझारू व्यक्तित्व को झारखंड की कमान सौंपी है। जिसका सीधा फायदा आने वाले दिनों में कांग्रेस संगठन को मिलेगा। ज्ञात हो कि आंध्र प्रदेश कैडर के 1981 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे के राजू के आने से झारखंड में कांग्रेस जमीनी रूप से और ज्यादा मजबूत होगी। इधर पाकुड़िया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मु इस्लाम अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेसी उपेंद्र सिंह, प्रखंड प्रवक्ता सह सचिव कमाल अंसारी ने भी नए झारखंड प्रभारी का स्वागत किया है।

हिंदी हिन...