आदित्यपुर, सितम्बर 27 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर टोलब्रीज के पास स्थित राजद कार्यालय में शुक्रवार की संध्या समय झारखण्ड प्रदेश राजद के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष शंभू नाथ चौधरी एवं सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बैजू कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, प्रदेश महासचिव कमलदेव सिंह, डी एन सिंह, नसीम अंसारी, योगेन्द्र यादव, बीरेंद्र सिंह यादव एवं सचिव राजेश कुमार को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार ने किया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्रीय जनता दल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। वहीं, द...