लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, प्रमुख संददाता। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में शिक्षा, संविधान और राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। प्रदेश के 1.32 लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में एक साथ 1.48 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं ने तिरंगे को सलामी देकर लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रनिर्माण के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर प्रदेश भर में विशेष शिक्षा जागरूकता अभियान भी संचालित किया गया, जिसमें राज्य के सभी 75 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से एक साथ कुल 375 शिक्षा रथों को झंडी दिखा कर रवाना किया गया। प्रत्येक जिलों से पांच-पांच शिक्षा रथ निकाले गए, जिनका उद्देश्य शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे आमजन तक पहुंचाना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.