लखनऊ, मई 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राज्य सरकार ने निराश्रित गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये प्रदेश में 16 गौ संरक्षण केन्द्रों के निर्माण के लिए द्वितीय किश्त के रूप में 12 करोड़ 81 लाख 92 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें प्रत्येक केन्द्र के निर्माण के लिए 80.12 लाख रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। इस संबंध में पशुधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जिसमें पशुपालन विभाग के निदेशक प्रशासन एवं विकास को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। शासनादेश के अनुसार 16 गौ संरक्षण केन्द्रों की स्थापना अंबेडकरनगर के सस्पना, बुलन्दशहर के मोहम्मदपुर खुर्द तथा कोन्दू , जौनपुर के बेसार तथा बल्लीपुर, शाहजहांपुर के फाजिलपुर, पेलानी उत्तर, नवादा दरोबस्त, पाता, ढकिया तिवारी तथा सिकन्दरपुर कला, फतेहपुर जिले के रायपुर भसरौल, कन्नौज ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.