लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा 6 से 18 फरवरी तक संचालित 'दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0' ने उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है। महज 13 दिनों में प्रदेश के 75 जिलों के 1162 दिव्यांगजन सवेतन रोजगार और स्वरोजगार से जुड़े, जिससे राज्य में समावेशी कौशल विकास की दिशा में बड़ा कदम आगे बढ़ा है। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि योगी सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास को रोजगार से जोड़ने की नीति के तहत मिशन द्वारा जमीनी स्तर पर अभियान चलाकर दिव्यांग युवाओं को सम्मानजनक आजीविका से जोड़ा जा रहा है। यह अभियान सरकार की "सबका साथ, सबका विकास" की सोच को साकार करता है, जिसमें हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.