हापुड़, फरवरी 5 -- साल के पहले महीने में भले ही बदमाशों ने पुलिस को हईवे पर वारदात कर चुनौती दी हो परंतु पहले ही महीने में हापुड़ पुलिस ने पब्लिक ग्रीवांस पोर्टलपर लोगों की समस्याओं को सुनकर हल करने में प्रदेश में पहला स्थान पा लिया है। जिसमें अच्छा कार्य करने वाली महिला थाने की इंचार्ज लेडी सिंघम अरुणा राय को एक हजार की धनराशि देकर पुलिस के आला अधिकारियों ने पुरस्कत किया है। इसके अलावा अन्य थानों से चार पुलिस कर्मियों को पांच-पांच सौ रुपये देकर पुरस्कृत किया है, क्योंकि हापुड़ को प्रदेश में अव्वल स्थान पर पहुंचाने पर पांचों पुलिसकर्मियों का सराहनीय कार्य रहा है। पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल पर थाना महिला, हाफिजपुर और कोतवाली नगर ने बेहतर प्रदर्शन कर शिकायतों का निस्तारण समय से कर दिया। जिससे हापुड़ पुलिस को प्रथम स्थान मिला है। एसपी कुंवर ज्ञा...