अमरोहा, जनवरी 21 -- अमरोहा। जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अमरोहा ब्लॉक क्षेत्र की न्याय पंचायत नन्हेड़ा आल्यारपुर, खेड़ा अपरोला में मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन किया। मनरेगा का नाम बदलने पर आपत्ति जताने के साथ ही प्रदेश में साधु-संतों पर हो रहे अत्याचार को लेकर रोष जताया। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा को निरस्त किया है। यह चिंताजनक है और सुनियोजित साजिश करके उठाया गया कदम है। यह कोई सामान्य प्रक्रिया नहीं है। यह ऐतिहासिक अधिकार आधारित जन कानून को कमजोर करने व भारत के सबसे पहचाने जाने वाले कल्याणकारी कानून से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम और मूल्यों को मिटाने की एक सोची समझी राजनीतिक चाल है।...