लखनऊ, फरवरी 17 -- प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा है कि प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के सीधी भर्ती के 46944 पद रिक्त हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों के मानदेय को बढ़ाने पर विचार कर रही है। संदीप सिंह ने ये बात सपा के अनिल प्रधान के सवाल के जवाब में लिखित रूप से विधानसभा में दी। दरअसल, सपा के चित्रकूट से विधायक अनिल प्रधान ने प्रश्न प्रहर में जानना चाहा कि क्या सरकार एक अप्रैल 2022 से 8 जनवरी तक कितने शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शिक्षक पद पर चयनित किया गया है। साथ ही वर्तमान में शिक्षकों के मंजूर पदों में से कितने पद खाली हैं। इस पर संदीप सिंह ने लिखित रूप से यह जानकारी दी। बिना लिखी हुई बात पढ़ूंगा तो मुसीबत हो जाएगी: ओम प्रकाश राजभर विधानसभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.