गुड़गांव, अगस्त 20 -- गुरुग्राम। सजगता -सख्ती बढ़ने के बाद गुरुग्राम में लिंगानुपात के आंकड़ों में सुधार हो रहा है। एक जनवरी से 18 अगस्त 2025 तक गुरुग्राम में 860 लिंगानुपात दर्ज किया गया है। जबकि बीते वर्ष 2024 में लिंगानुपात 899 दर्ज किया गया था। कुछ ऐसी ही स्थिति प्रदेश स्तर पर है। बीते वर्ष लिंगानुपात में गिरावट दर्ज की गई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अवैध गर्भपात कराने वालों के विरुद्ध सक्रियता बढ़ाई, तो अब परीणाम अच्छे आने लगे। मंगलवार को हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य (एसीएस) सचिव सुधीर राजपाल ने प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को जानकारी सांक्षा की है। बताया है कि इस वर्ष एक जनवरी से 18 अगस्त 2025 तक प्रदेश में लिंगानुपात 905 दर्ज किया गया है। यानी एक हजार लड़कों पर 905 लड़कियों का जन्म हुआ है। जबकि बीते वर्ष 20...