गुड़गांव, अगस्त 15 -- रेवाड़ी,संवाददाता। उद्योग, वाणिज्य एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि रेवाड़ी की धरा से वे देश के वीर सैनिकों को प्रणाम करते हैं। आज उनके त्याग और बलिदान की बदौलत ही देश तरक्की कर रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा में 10 नए आईएमटी (इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप) स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को रेवाड़ी शहर की नई अनाज मंडी परिसर में आयोजित 79वें जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हर घर तिरंगा अभियान की मुहिम के साथ ध्वजारोहण करने के उपरांत अपना शुभ संदेश दे रहे थे। वन मंत्री ने कहा कि आज पूरे राष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभक्ति का जज्बा देखने को मिल रहा है। पूरा भारत आज तिरंगामय है। यह रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.