नैनीताल, मार्च 17 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के समाजशास्त्र विभाग और ट्राई इंपैक्ट ग्लोबल ने संयुक्त रूप से उत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर सोमवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया। जिसमें विशेषज्ञों ने कहा कि उत्तराखंड में सबसे अधिक फसलें जलवायु परिवर्तन से प्रभावित हो रही हैं। कुमाऊं विवि के यूजीसी-एमएमटीटीसी भवन में आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन प्रो. ज्योति जोशी ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. डीएस रावत, प्रो. पीसी जोशी, पूर्व कुलपति दिल्ली विवि रहे। प्रो.पीसी जोशी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण हम प्रकृति से अलग होते जा रहे हैं। सुविधाओं की पूर्ति के लिए हम प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे। कहा कि प्रकृति संरक्षण को हमें पारंपरिक ज्ञान और वैज्ञानिक ज्ञान का संयोजन करना चाहिए। कुलपति प्रो. रावत ने कहा कि विलुप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.