काशीपुर, अप्रैल 16 -- काशीपुर। प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति सह अध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) मंजीत सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गन्ना क्षेत्रफल बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। बुधवार को गन्ना एवं चीनी उद्योग आयुक्त कार्यालय में गन्ना अपर आयुक्त चंद्र सिंह इमलाल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, पूर्व राज्य मंत्री राजेश कुमार की मौजूदगी में (दर्जा राज्य मंत्री) मंजीत सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है घटे हुए गन्ना का क्षेत्रफल को बढ़ाना है। इसके लिए सबको मिलजुल कर इस पर कार्य करना होगा। कहा कि गन्ने की अच्छी पैदावार के लिए वैरायटी तैयार करने पर कार्य करना है। वहीं भाजपा नेता राजेश कुमार ने कहा कि अब किसानों के हितों में और अच्छे काम होंगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.