प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 6 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को समाप्त कर देने का आए दिन षड़यंत्र कर रही है किंतु कांग्रेस के सिपाही इसे सफल नहीं होने देंगे l गांव-गांव जाकर लोगों को संविधान की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह विचार कांग्रेस सेवादल की प्रदेश प्रभारी कल्पना भटनागर ने व्यक्त किए। मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज खतरे में है, आए दिन हिंसक घटनाएं हो रही है उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने देश के आजादी की लड़ाई लड़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने की। कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में संविधान बचाओ मार्च ...