पटना, मई 3 -- प्रदेश के एक-दो स्थानों पर रविवार को ठनका और आंधी की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है, जबकि शनिवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 2.8 और न्यूनतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 39 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास का डेहरी और सबसे ठंडा शहर 21.4 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज रहा। पटना सहित राज्य में सूरज के तल्ख तेवर के कारण दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। पटना के अधिकतम तापमान में 2.1 और न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.