देहरादून, अगस्त 20 -- प्रदेश महिला कांग्रेस ने उत्तराखंड विरोधी नीति के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की प्रस्तावित राजधानी गैरसैंण में चल रहे वर्षाकालीन सत्र के दौरान धामी सरकार द्वारा विपक्ष की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। बुधवार को प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐस्लेहॉल चौक पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया। महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य की प्रस्तावित राजधानी गैरसैंण में चल रहे वर्षाकालीन सत्र के दौरान धामी सरकार द्वारा विपक्ष की अनदेखी की गई। विपक्ष द्वारा उठाये जा रहे जनहित के मुद्दों पर राज्य की धामी सरकार चर्चा कराने से बच रही है जो कि लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने राज्य की भाजपा सरकार पर उत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.