पाकुड़, मार्च 4 -- जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को झारखंड प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया। बैठक के दौरान विभिन्न पंचायत से आए आम जनों की समस्याओं से रूबरू हुए। ग्रामीण एवं नगर से आए लोगों ने जमीन संबंधी, मंईया सम्मान योजना, पेंशन, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अनुदान राशि न मिलने की शिकायत किया। साथ ही ग्रीन कार्ड न बनने, जाति, आय, निवास से संबंधित शिकायत प्रदेश कांग्रेस महासचिव से की। प्रदेश महासचिव ने विभाग के अधिकारी से बात कर कुछ समस्याओं का समाधान ऑन द स्पॉट किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, प्रखंड अध्यक्ष मानसारूल हक, शाहीन परवेज, पियारुल इस्लाम, मिरजाहां विश्वास, रामविलास महतो, कृष्ण यादव उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.