लखनऊ, जुलाई 10 -- लखनऊ, संवाददाता। खेल विभाग की देखरेख में आउट सोर्सिंग पर 21 खेलों के 61 अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकों की तैनाती प्रदेश भर के स्टेडियमों में की गई है। इनमें दो प्रशिक्षक लखनऊ में तैनात किये गये हैं। तलवारबाजी कोच तुषिता सिंह विनय खंड गोमती नगर स्टेडियम में प्रशिक्षण देंगी वहीं हैंडबाल के इंटरनेशनल कोच मौ. तौहीद केडी सिंह बाबू स्टेडियम में हैंडबाल खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करेंगे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वॉलीबाल में तीन, तीरंदाजी में एक, टेबल टेनिस में दो, तलवारबाजी में दो, बैडमिंटन में सात, वुशू में एक, तैराकी में एक, भारोत्तोलन में तीन, स्वकैश में एक, शूटिंग में दो, फुटबॉल में दो, हैंडबाल में तीन, मुक्केबाजी में चार और ताइक्वांडो में दो प्रशिक्षक तैनात किये गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.