रामपुर, अगस्त 4 -- रामपुर, संवाददाता। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात कर नगर पालिका रामपुर और नगर पंचायत केमरी में विकास के लिए अतिरिक्त बजट की मांग की है। आप प्रवेश प्रवक्ता ने वित्त मंत्री को बताया कि रामपुर में सीवर सिस्टम फेल हो गया है। जिसकी वजह से न सिर्फ जगह जगह सड़के बैठ रही हैं बल्कि आस पास के मकान गिरने का खतरा भी बना हुआ है। इसके साथ ही काशीराम और आसरा कॉलोनियों में बजट की कमी के कारण लंबे समय से रख-रखाव नही हो पा रहा है, जिसके लिए अलग से बजट की व्यवस्था किया जाने की जरूरत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.