गढ़वा, फरवरी 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी के राजू से पार्टी के प्रदेश कार्यालय रांची में शिष्टाचार मुलाकात की। उस दौरान उन्होंने जिले में कांग्रेस पार्टी के संगठन की स्थिति और सांगठनिक गतिविधियों से अवगत कराया। झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी के राजू ने गढ़वा में अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी के नेतृत्व में पार्टी की ओर से चलाये जा रहे कांग्रेस पार्टी चला गांव की ओर कार्यक्रम की सराहना की। साथ ही उन्होंने जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह को कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को प्रखंड, पंचायत और गांव स्तर तक पहुंचाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश व कई टिप्स भी दिया। उक्त संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह ने बताया कि जल्द ही कांग्रेस पार्टी की ओर से गढ़वा जिला मु...