धनबाद, फरवरी 21 -- धनबाद कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी के राजू शुक्रवार को रांची आएंगे। धनबाद के कांग्रेसी उनके स्वागत के लिए रांची जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दिन से साढ़े बारह बजे के करीब रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां के दोपहर दो बजे के करीब प्रदेश कार्यालय आएंगे। दो स्थानों पर प्रदेश प्रभारी का स्वागत होगा। धनबाद से बड़ी संख्या में कांग्रेसी सुबह में रांची के लिए रवाना होंगे। एयरपोर्ट तथा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश प्रभारी का धनबाद के कांग्रेसी स्वागत करेंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...