सिमडेगा, जून 27 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विधायक भूषण बाड़ा ने कांग्रेस के झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू से शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर विधायक ने जिले में कांग्रेस संगठन की वर्तमान स्थिति, सक्रिय कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसंपर्क अभियानों की स्थिति और आगामी रणनीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह लगातार बना हुआ है और वे जनसमस्याओं को लेकर पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं। प्रदेश प्रभारी के राजू ने संगठन की समीक्षा करते हुए कई जरूरी सुझाव और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त करने, गांव-गांव जाकर जनता से संवाद स्थापित करने और युवा तथा महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जनता के बीच सीधे संवाद बनाकर ही संगठन को नई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.