मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- कुढ़नी, एक संवाददाता। भाजपा प्रदेश परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए पंचायती राजमंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में कुढ़नी से पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष, दर्जनों मुखिया सहित सैकड़ों लोग मंगलवार को पटना रवाना हुए। मंत्री ने बताया कि उनके साथ मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप सहनी, दीपक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार प्रिंस, प्रमोद चौधरी, आशुतोष कुमार पासवान, नितेश कुमार, विनोद कुमार दास, विभीषण पासवान, राजकुमार शाह, मुरली गुप्ता ,अमरेश राय , धर्वेन्द्र राय, मुनटन पासवान, बिन्देश्वर राम रवाना हुए हैं। सभी को आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...