लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- भाकपा (माले) के उत्तर प्रदेश सचिव सुधाकर यादव और राज्य कमेटी की सदस्य जीरा भारती की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे और जमकर नारेबाजी की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रदेश सरकार इस समय बदले की कार्यवाही कर रही है। गरीबों के घरों में बुलडोजर चलवाया जा रहा है। लालगंज के तेंदुआ खुर्द गांव में महिलाओं पर हमला करने वाले वनकर्मियों पर अभी तक कोई कार्यवाई नही की गई है। आदिवासियों को वनाधिकार कानून के तहत जल-जंगल-जमीन पर अधिकार दिया जाए। वन विभाग व प्रशासन द्वारा किये जा रहे उनके उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए। इस दौरान कृष्णा अधिकारी, राजेश कुमार, विनोद भारती, तपेश्वरी, अनीता, रामदरश सहित कई लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.