सिमडेगा, अक्टूबर 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की नव नियुक्त अध्यक्ष जोसिमा खाखा ने रांची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव कमलेश महतो और पुनः नव नियुक्त हुई प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन कु सिंह से भेंट की। इस दौरान जोसिमा खाखा ने गुंजन सिंह को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो और गुंजन सिंह ने भी जोसिमा को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में सिमडेगा जिले में महिला कांग्रेस नई ऊर्जा के साथ सक्रिय होगी। बैठक के दौरान प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को मज़बूत करने, बूथ स्तर तक महिला कांग्रेस की पहुँच बढ़ाने और ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की आवाज़ को मज़बूती से उठाने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए। मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वा...