नोएडा, जून 5 -- नोएडा। प्री प्रदेश निशानेबाजी प्रतियोगिता में शहर के निशानेबाजों ने तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। निशानेबाजों ने दो व्यक्तिगत और एक टीम इवेंट में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा रजत और कांस्य पदक भी झटके। सेक्टर-131 में बुधवार को समाप्त हुई प्रतियोगिता में आदित्य शर्मा ने 10 मीटर एयर राइफल में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सायरा पैट्रो में व्यक्तिगत स्पर्धा और टीम स्पर्धा में एक-एक स्वर्ण पदक झटका। टीम स्पर्धा में इनके साथ अनन्या भी थी। निशानेबाजी की अन्य स्पर्धाओं में अनहदबीर ने रजत, मेहत्विक वोहरा ने रजत, इताश गोयल ने रजत, अनन्या वशिष्ठ ने रजत, महिका सिंह ने कांस्य, शिवि शर्मा ने कांस्य, अवंतिका ने कांस्य, पदक झटके। द्रोणाचार्य अवार्डी प्रशिक्षक डॉ. अजय बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अच्छ...