मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 10 -- जानसठ। नगर पंचायत कार्यालय में जन प्रतिनिधियों की उत्तर प्रदेश राज्य को सन् 2047 तक विकसित और समृद्ध बनाने को लेकर बैठक हुई। गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष व सभासदों की बैठक हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य को 2047 तक हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का निर्णय लिया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर आबिद हुसैन ने कहा कि नगर निकाय स्वच्छ रहेगी तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा 2047 तक प्रदेश को विकासशील बनाने का सपना साकार होगा। इसमें हम सभी को सहयोग करना है। नगर निकाय में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, सड़कों का विकास, हरित क्षेत्र विस्तार कर सहयोग देना है। बैठक में ईओ नीलम पांडेय, सभासद सतपाल प्रजापति, सुशील कुमार, धर्मेश सैनी, राजन कुमार, गौरव भटनागर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...