पटना, अक्टूबर 3 -- केंद्र सरकार ने बिहार के 16 जिलों में 19 नये केंद्रीय विद्यालय स्थापना की स्वीकृति दे दी है। राज्य सरकार की ओर से 14 जिलों में 17 केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव भेजा गया था। जबकि आइटीबीपी (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) ने कटिहार और एसएसबी (सीमा सुरक्षा बल) ने सीतामढ़ी में एक-एक केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव दिया था। नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से राज्य के सभी 38 जिलों में 72 केंद्रीय विद्यालय हो जाएंगे। अभी राज्य में 53 केंद्रीय विद्यालय हैं। केंद्रीय विद्यालय के लिए राज्य सरकार ने निःशुल्क जमीन दी है। तत्काल नए केंद्रीय विद्यालयों के संचालन के लिए अस्थायी तौर पर भवन भी चिह्नित कर लिए गए हैं। जहां नये केन्द्रीय विद्यालय खुलेंगे उनमें अभी मधुबनी, शेखपुरा, कैमूर, अरवल और मधेपुरा में जिले में एक भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.