महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बजट पर प्रतिक्रिया में कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश का बजट प्रस्तुत करते हुए प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने राज्य के सर्वांगीण विकास और समृद्धि को गति देने वाले कई महत्वपूर्ण प्रावधानों की घोषणा की है। सरकार के अनुसार वर्ष 2024-25 के त्वरित अनुमान में प्रदेश की सकल राज्य घरेलू उत्पाद बढ़कर 30.25 लाख करोड़ तक पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। वहीं लगभग 6 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर लाने और बेरोजगारी दर को घटाकर 2.24 प्रतिशत तक लाने का भी दावा किया गया है। यह बजट विकास, विश्वास और समृद्धि की भावना से तैयार किया गया है और प्रदेश को नई आर्थिक ऊंचाइयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.