लखनऊ, अगस्त 24 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के 43 जिलों के 2631 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें नौ लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। राजस्व विभाग बाढ़ राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित लोगों को अब तक 1.75 लाख राहत खाद्यान्न पैकेट बांटे जा चुके हैं। राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक मिर्जापुर, कानपुर देहात, चंदौली, फतेहपुर, कानपुर नगर, बहराइच, बाराबंकी, बदायूं, फर्रुखाबाद, गोंडा, हरदोई, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर और उन्नाव समेत 43 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ से बचाव के लिए 1796 बाढ़ चौकियां और 1391 बाढ़ शरणायल बनाए गए हैं। इनमें 73 हजार से अधिक लोग मौजूदा समय रह रहें हैं। इसके लिए सभी जरूरी उपाय करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.