प्रयागराज, जनवरी 21 -- प्रयागराज। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की दिसम्बर 2025 सत्र की परीक्षाएं गुरुवार से प्रारम्भ हो रही हैं। परीक्षाएं दो पालियों में सुबह दस से दोपहर एक बजे तक एवं दोपहर दो से पांच बजे तक होंगी। पूरे प्रदेश में 149 परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 65 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. गिरीश कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रत्येक जिले में एक परीक्षा केंद्र बनाने का प्रयास किया गया है। प्रदेश के चार केंद्रीय कारागारों बरेली, फतेहगढ़, बस्ती तथा गोरखपुर में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सभी विषयों के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन कर दिए गए हैं। कुलपति प्रो. सत्यकाम ने परीक्षा को पारदर्शितापूर्ण ढंग से कराने के लिए केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिए हैं। पीआरओ डॉ. प्रभात चन्द्र मिश्र ने बताया कि परीक्षार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.