लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। नाबार्ड के यूपी क्षेत्रीय मुख्य महाप्रबंधक पंकज कुमार ने प्रदेश में क्रेडिट-डिपॉज़िट (सीडी रेसियो) अनुपात में सुधार लाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि इससे राज्य सरकार के वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने में आसानी होगी। गुरुवार को लोक भवन में आयोजित स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2026-27 में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), की ओर से राज्य फोकस पेपर प्रस्तुत करते हुए मुख्य महाप्रबन्धक ने कहा कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में जमीनी स्तर पर आंकी गई ऋण क्षमता का समेकित स्वरूप स्पष्ट है। उन्होंने बताया कि इसी आधार पर राज्य के लिए 2026-27 के वार्षिक ऋण योजना (एसीपी) को स्टेट लेवल बैंकर्स' कमेटी (एसएलबीसी) द्वारा अंतिम रूप दिया जाएगा। श्री कुमार ने एसीपी लक्ष्यों को एसएफपी क...