भागलपुर, दिसम्बर 28 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। प्रदेश के सात लाख निराश्रित श्वानों (स्ट्रे डॉग) का अंत: कृमिनाशन और एंटी रेबीज टीकाकरण होगा। यह टीकाकरण सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर कराया जाएगा। इसके तहत शहर से गांव तक के कुत्तों को टीका लगेगा। इसको लेकर पशु चिकित्सा सेवाएं और पशु स्वास्थ्य की योजना के तहत राज्य के निराश्रित श्वानों के अंतः कृमिनाशन और एंटी रेबीज टीकाकरण की योजना के लिए 10 करोड़ रुपये मिले हैं। टीकाकरण के लिए इन निराश्रित श्वानों को डॉग शेल्टर होम में रखा जाएगा। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अंजली कुमारी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार पूरे विश्व में इस रोग से प्रतिवर्ष लगभग 55-60 हजार मानव मृत्यु होती है। विश्व के रेबीज संबंधित मौत में लगभग 36 प्रतिशत भारत में होती है जिसमें से 95-97 प्रतिशत मामले श्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.