पटना, मार्च 9 -- आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस ने 31 मार्च तक सभी बूथों पर बीएलए (बूथ लेबल एजेंट) बहाल करने का निर्णय लिया है। रविवार को सदाकत आश्रम में जिलाध्यक्षों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि सभी बूथों पर बीएलए की नियुक्ति जल्द पूरी कर ली जाये। 31 मार्च तक इस कार्य के पूरा न होने पर अथवा खानापूर्ति की कोशिश करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बूथ स्तर पर कमेटी बनाने की कवायद शुरू की गई थी, जिसके लिए नये सिरे से जिला अध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की गई थी। लेकिन लोकसभा चुनाव की तैयारी की विवशता के कारण सभी बूथों पर बीएलए की नियुक्ति पूरी नहीं हो पायी थी। इसी को ध्यान में रखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.