सहारनपुर, अक्टूबर 6 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों में व्यापारी सुरक्षा फोरम अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत वे सहारनपुर आए हैं। नवादा रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से व्यापारी सुरक्षा अभियान को व्यापक रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के चलते अवैध वसूली करने वालों में भारी दहशत देखी जा रही है। कंछल ने कहा कि सहारनपुर एक औद्योगिक और बड़ा शहर है, इसलिए यहां इस तरह के अवैध कार्य तेजी से पनप रहे हैं। ऐसे कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी व्यापार मंडल ने एकत्र कर ली है। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री नवीन मक्कड़ के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.