पटना, दिसम्बर 16 -- अगले पांच वर्षों में राज्य के शहरी क्षेत्रों में आधुनिक नागरिक सुविधाएं बढ़ेंगी। साथ ही नए नियोजित शहरों का विकास किया जाएगा। वहीं, शहरी गरीबों के लिए सस्ते आवास की व्यवस्था की जाएगी। सात निश्चय पार्ट तीन के तहत ये सारे कार्य अगले पांच वर्षों में किये जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। राज्य सरकार के सात निश्चय तीन के छठे निश्चय में उक्त कार्यों के अलावा पांच नये एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सभी इच्छुक लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। बिजली से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। बिहार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया जाएगा। राज्य के महत्वपूर्ण स्थलों पर फिल्मों की शूटिंग को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.