कौशाम्बी, मार्च 27 -- प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डायट मैदान मंझनपुर में चल रहे तीन दिवसीय विकास महोत्सव का गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्षा कल्पना सोनकर ने समापन किया। इससे पूर्व विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व सांसद विनोद सोनकर ने अवलोकन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य के साथ कृषि, उद्योग, जल जीवन मिशन, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास, खादी ग्रामोद्योग, पुलिस (मिशन शक्ति), एनआरएलएम, चिकित्सा, खाद्य सुरक्षा, बेसिक शिक्षा एवं बैंक सहित अन्य विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा सरकार गरीबों, महिलाओं, नौजवानों, किसानों एवं वंचित व शेषित समाज के उत्थान के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.