लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पर्यटन विभाग द्वारा भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के सात अधिकारियों को राज्य के पर्यटन आकर्षणों और पर्यटन विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। पर्यटन निदेशालय में गुरुवार को कार्यक्रम में विशेष सचिव ईशा प्रिया और निदेशक पर्यटन प्रखर मिश्रा ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 12 टूरिज्म सर्किट, उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022, इत्र नगरी कन्नौज, रूरल टूरिज्म आदि की जानकारी दी। आईएफएस अधिकारियों ने पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे फैम ट्रिप की सराहना की। पर्यटन विभाग की ओर से आईएफएस अधिकारियों को उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति से विस्तार से अवगत कराया गया। इस दौरान भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी सौम्या गुप्ता, वेद प्रकाश सिंह, राहुल कुमार राकेश, धर्मेंद्र सिंह, गौरव गुप्ता, विवेक सिंह, अनन्या अग्रवाल शामिल हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.