पटना, अगस्त 12 -- प्रदेश के नौ जिलों में बुधवार को भारी बारिश होगी। वहीं, उत्तर बिहार के साथ ही दक्षिण-पूर्व भाग के जिलों में कुछ स्थानों पर ठनका गिरने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, सिवान, गोपालगंज जिले के एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा को लेकर ऑरेंज और पूर्वी चंपारण, सारण, समस्तीपुर, खगड़िया, किशनगंज, मुंगेर जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मंगलवार को पटना सहित 11 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। सहरसा में सबसे अधिक 22.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जबकि राज्य के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस राजगीर में और सबसे कम तापमान 26.2 डिग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.