नोएडा, अक्टूबर 10 -- मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड के नतीजे घोषित किए गए जिले की पुलिस कमिश्नरी को 'ए श्रेणी दिया गया नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड समीक्षा रिपोर्ट में नोएडा पुलिस प्रदेश के सभी कमिश्नरेट में पहले स्थान पर रही। अगर प्रदेश के सभी जिलों के लिहाज से देखा जाए तो नोएडा पुलिस का स्थान दूसरा है। मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड के शुक्रवार को सितंबर महीने के नतीजे घोषित किए गए। इसमें नोएडा पुलिस कमिश्नरी को 'ए श्रेणी दिया गया । मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड पर उत्तर प्रदेश पुलिस की 51 बिन्दुओं पर समीक्षा की जाती है। सभी बिंदु विभिन्न शाखाओं और इकाइयों की कार्रवाई से संबंधित होते हैं। बीते कई महीने से मुख्यमंत्री दर्पण डैशबोर्ड समीक्षा में नोएडा पुलिस का दबदबा कायम है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने समस्त स्टॉफ को सम्मानित...