पटना, मई 9 -- सूबे का मौसम शनिवार को गर्म और शुष्क रहेगा। पटना में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और गरज व तड़क के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि रविवार को 8 जिलों में लू चलने की चेतावनी है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि का पूर्वानुमान है। जिस कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। जिस कारण चार शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। गोपालगंज का 41.6, पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर का 41.2, गया का 40.8 और खगड़िया का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शुक्रवार को अररिया, बेगूसराय, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, कैमूर में हल्की की बारिश हुई...