पटना, फरवरी 15 -- पटना सहित प्रदेश के तापमान में आज से वृद्धि होगी। इस कारण ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में अगले तीन-चार दिनों के दौरान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी। वहीं न्यूनतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है। हालांकि दो-तीन दिनों के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ आने के आसार है। इसके प्रभाव से एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 4.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 7.7 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर का पूसा और सबसे गर्म शहर 28.9 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को 23 शहरों के न्यूनतम तापमान में ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.