पटना, मई 23 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने बिहार के छह जिलों में संगठनात्मक कार्यों एवं सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इस बाबत शुक्रवार को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर नियुक्त पर्यवेक्षकों की अधिसूचना जारी की गई। औरंगाबाद, गया जी, बक्सर, सारण, नवादा और लखीसराय जिले में नियुक्ति की गई है। औरंगाबाद के लिए सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रदुम्न कुमार यादव एवं संजय भारती की नियुक्ति हुई है। गया जी के लिए मनोज कुमार सिंह भारद्वाज, विवेक यादव और सुरेश मुखिया बिंद निषाद नियुक्त किए गए हैं। बक्सर के लिए कैलाश पाल, शाश्वत केदार पाण्डेय एवं मो. परवेज अहमद की नियुक्ति हुई है। सारण के लिए सुनील कुमार सिंह, प्रो. सुनील कुमार और राजीव विहंगम नियुक्त किए गए हैं। नवादा के लिए अश्विनी कुमार सिंह, दिलशाद अहमद...