मोतिहारी, अप्रैल 25 -- मोतिहारी, नगर संवाददाता। गुरुवार को शहर के एक निजी स्कूल में डॉक्टर आशुतोष शरण को बिहार प्रदेश आई एम ए के अध्यक्ष नर्विाचित होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मां कौशल्या देवी एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट के तत्वाधान में यह आयोजन जिला के वरष्ठि स्त्री रोग विषेशज्ञ डॉक्टर चन्द्रलता झा के द्वारा किया गया। मंच संचालन पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने किया। स्वागत भाषण संजय कुमार पांडेय ने किया। डॉक्टर शरण के व्यक्तत्वि पर और उनके चिकत्सिकीय अनुभव के बारे में बताया गया। समारोह में डॉक्टर अतुल कुमार ने कहा कि यह मोतिहारी के लोगों के लिए गौरव का क्षण है कि डॉक्टर शरण प्रदेश के अध्यक्ष बने है। डॉक्टर तबरेज अजीज ने कहा कि हम सभी चाहते है कि डॉक्टर आशुतोष शरण एक दिन भारत आई एम ए के अध्यक्ष पद को सुशोभित करें...