मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 23 -- उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ मुज़फ्फरनगर की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने लखनऊ में महिला शिक्षक संघ की संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्षा सुलोचना मौर्या से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा की गई। बैठक में नवीन कार्यकारिणी के विस्तार, संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने तथा महिला शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ। प्रदेश अध्यक्षा सुलोचना मौर्या ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अपने विचार साझा किए और मार्गदर्शन प्रदान किया, जिसे उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उषा चौहान, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं बुढ़ाना ब्लॉक अध्यक्ष प्रीति चौहान, जिला मीडिया प्रभारी प्रीति ठाकुर, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष ...