आगरा, जुलाई 15 -- वाराणसी के सिगरा थाना में प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेसियों पर दर्ज हुई एफआईआर का विरोध जिला कांग्रेस कमेटी ने किया है। कमेटी के पदाधिकारियों ने तहसील पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन तीनों तहसीलों पर एसडीएम को सौंपा है। ज्ञापन में राज्यपाल से दर्ज हुई रिपोर्ट को रद्द करने की मांग की गई। ज्ञापन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया है कि वाराणसी में व्याप्त विभिन्न जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अन्य कांग्रेसजनों के साथ पैदल यात्रा निकाल रहे थे। इस मामले में प्रदेश सरकार के इशारे पर सिगरा थाना पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व दस अन्य कांग्रेसजनों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसी कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसजनों ने यह प्रदर्शन किया है। राज्यपाल से मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.