आजमगढ़, सितम्बर 13 -- सगड़ी,हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नौशहरा मोहल्ला निवासी लोको पायलट दुर्गेश कुमार की हत्या के चौथे दिन शुक्रवार को बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उनके जाते ही बसपा के साथ ही भीम आर्मी समर्थक हजारों की संख्या में नारे-बाजी करते हुए सड़क पर उतर गए। हत्यारोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए जीयनपुर चौक को जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ और पुलिस बल के बीच नोंक-झोंक भी होती रही। लगभग एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल लगभग 12 बजे मृत लोको पायलट के घर पर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इससे पूर्व ही सैकड़ों की संख्या में भीम आर्मी और बसपा के पुरूष और महिला जुट गए थे। प्रदेश अध्यक्ष बसपा जाने लगे तो उनके पीछे-पीछे पैदल ही कार्यकर्ता जीयनप...