गिरडीह, जनवरी 23 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर पंचायत के अहिल्यापुर गांव में अहिल्यापुर मंडल के भाजपाइयों की बैठक मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा उपस्थित थे। बैठक में 24 जनवरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। इस विषय में अरुण हाजरा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक की गई है। प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में अहिल्यापुर मंडल के कई भाजपाई शामिल होंगे। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को जी राम जी के विषय में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। मौके पर सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव, शंकर सिंह, भागीरथ मंडल, विनोद यादव, बास्की यादव, राज...