गंगापार, अप्रैल 20 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को प्रतापपुर निवासी सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की पुत्री कौमुदी के विवाह समारोह में शामिल हुए। सहसों स्थित शिवाजी गार्डन हिमांशु गेस्ट हाउस में कार से प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके मिलने के लिए उमड़ पड़ी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वर-वधू को आशीर्वाद दिया। लगभग आधे घंटे पारिवार के लोगों से बातचीत की। इसके बाद लौट गए। इस मौके पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, प्रतापपुर विधायक विजमा यादव, जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, प्रदेश सचिव अरविंद केसरवानी, अनीता श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, यमुनापार अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, मीडिया प्र...